नेतनयाहू के लाॅकडाउन से नाराज़ इस्राईली मंत्री ने दिया इस्तीफ़ा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i90814-नेतनयाहू_के_लाॅकडाउन_से_नाराज़_इस्राईली_मंत्री_ने_दिया_इस्तीफ़ा
नेतनयाहू ने इस्राईल में तीन सप्ताह के लाॅकडाउन की घोषणा की है जिससे मंत्री सहित कई लोग नाराज़ हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १४, २०२० १३:५५ Asia/Kolkata
  • नेतनयाहू के लाॅकडाउन से नाराज़ इस्राईली मंत्री ने दिया इस्तीफ़ा

नेतनयाहू ने इस्राईल में तीन सप्ताह के लाॅकडाउन की घोषणा की है जिससे मंत्री सहित कई लोग नाराज़ हैं।

इस्राईल में कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से फैल रहा है।  यही कारण है कि नेतनयाहू ने दूसरी बार इस्राईल में तीन सप्ताहों के लाॅकडाउन की घोषणा की है।

नेतनयाहू की ओर से दूसरी बार लाॅकडाउन की घोषणा से नाराज़ इस्राईल के एक मंत्री ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। पहले स्वास्थ्यमंत्री रहे वर्तमान आवास मंत्री याकोव लित्ज़मैन ने यह कहते हुए त्यागपत्र दे दिया है कि दूसरी बार लगाए जा रहे लाॅकडाउन से लोगों को बहुत परेशानी होगी।  ज्ञात रहे कि इस्राईल में नए लाॅकडाउन का एलान कर दिया गया है जो वहां पर कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के दृष्टिगत किया गया है।  जनसंख्या अनुपात की दृष्टि से संसार में ज़ायोनी शासन, कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित है।  वहां पर एक लाख पचपन हज़ार से अधिक लोग कोरोना सेे संक्रमित हो चुके हैं जबकि 1119 लोग, कोविड-19 से मारे गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इस्राईल के जिस मंत्री याकोव लित्ज़मैन ने लाॅकडाउन का विरोध किया है वे स्वास्थ्यमंत्री रहते हुए कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं