यूएई को एफ-35 विमान नहीं दे सकतेः इस्राईल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i91091-यूएई_को_एफ_35_विमान_नहीं_दे_सकतेः_इस्राईल
इस्राईल की वायुसेना प्रमुख ने यूएई को एफ-35 दिये जाने का खुलकर विरोध किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २५, २०२० १८:४२ Asia/Kolkata
  • यूएई को एफ-35 विमान नहीं दे सकतेः इस्राईल

इस्राईल की वायुसेना प्रमुख ने यूएई को एफ-35 दिये जाने का खुलकर विरोध किया है।

ईसना के अनुसार "अमीकम नोरकिम" ने इस्राईल की ओर से संयुक्त अरब इमारात को एफ-35 युद्धक विमान दिये जाने का पुनः कड़ाई से विरोध किया है।  Amikam Norkin ने कहा है कि यह चिंता का विषय है। ज़ायोनी शासन की वायुसेना के प्रमुख के अनुसार इससे जहां क्षेत्र में स्ट्रैटेजिक संतुलन ख़राब होगा वहीं पर दीर्घकाल में इसके दुष्परिणाम क्षेत्र में दिखाई देंगे।

ज्ञात रहे कि संयुक्त अरब इमारात की ओर से इस्राईल के साथ 15 सितंबर को संबन्ध सामान्य करने की घोषणा के बाद यूएई ने इस्राईल से एफ-35 युद्धक विमान ख़रीदने का अनुरोध किया था जिसका इस्राईल में व्यापक स्तर पर विरोध किया जा रहा है।