फिलिस्तीनी मुद्दे का समर्थन जारी रखेगें कुवैत के नये नरेश
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i91257-फिलिस्तीनी_मुद्दे_का_समर्थन_जारी_रखेगें_कुवैत_के_नये_नरेश
कुवैत के नये नरेश ने कुवैत द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन के जारी रहने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct ०१, २०२० २१:५९ Asia/Kolkata
  • फिलिस्तीनी मुद्दे का समर्थन जारी रखेगें कुवैत के नये नरेश

कुवैत के नये नरेश ने कुवैत द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन के जारी रहने पर बल दिया है।

कुद्स प्रेस की रिपोर्ट  के अनुसार नोवाफ अल अहमद अलजाबिर अस्सबाह ने गुरुवार की सुबह हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख इस्माईल हनीया से टेलीफोनी वार्ता में कहा कि कुवैत इस्लामी राष्ट्र के महत्वपूर्ण मुद्दों विशेषकर फिलिस्तीनी मुद्दे के प्रति वफादार रहेगा। 

कुवैत के नये नरेश ने कहा कि वह फिलिस्तीन के मुद्दे में कुवैत के दिवंगत नरेश सबाह अल अहमद अलजाबिर अस्सबाह की राह जारी रखेंगे। 

इस टेलीफोनी वार्ता में इस्माईल हनीया ने फिलिस्तीन के समर्थन के प्रति कुवैत के दिवंगत  नरेश के रुख का उल्लेख किया Q.A.