इस्राईल में गृहयुद्ध की आहट, पूर्व युद्धमंत्री ने किया ख़बरदार
इस्राईल के पूर्व युद्धमंत्री ने नेतनयाहू पर इस्राईल को व्यक्तिगत हितों की भेंट चढ़ाने का आरोप लगाते हुए इस्राईल में गृहयुद्ध शुरु होने की ओर से सचेत किया है।
इस्राईल के पूर्व युद्धमंत्री लेबरमैन ने ज़ायोनी शासन के समाचार पत्र येदीओत अहारनोत से बात करते हुए इस्राईली प्रधानमंत्री की कड़ी आलोचना की।
उन्होंने कहा कि नेतनयाहू अपने व्यक्तिगत हितों और राजनैतिक रूप से बाक़ी रहने के लिए काम कर रहे हैं और उनके लिए कोई चीज़ महत्व नहीं रखती।
उन्होंने नेतनयाहू को ऐसा व्यक्ति क़रार दिया जो सत्ता में रहने के लिए सब कुछ करने को तैयार है।
लेबरमैन ने कहा कि नेतनयाहू की कार्यवाहियों की वजह से इस्राईल में गृहयुद्ध शुरु हो सकता है।
ज्ञात रहे कि यह पहली बार नहीं है कि जब लेबरमैन ने नेतनयाहू की आलोचना की है। इससे पहले भी उन्होंने नेतनयाहू को सत्ता की हवस का पुजारी क़रार दिया था। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए