इस्राईल का एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी कोरोना संक्रमित
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i91471-इस्राईल_का_एक_वरिष्ठ_सैन्य_अधिकारी_कोरोना_संक्रमित
ज़ायोनी शासन के एक टीवी चैनेल ने इस शासन के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०२० १८:२६ Asia/Kolkata
  • इस्राईल का एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी कोरोना संक्रमित

ज़ायोनी शासन के एक टीवी चैनेल ने इस शासन के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी है।

अलआलम टीवी चैनेल के अनुसार इस्राईली टीवी चैनेल ने शुक्रवार को यह सूचना देते हुए कि एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी कोरोना से संक्रमित हो गया है बताया है कि इस्राईल की सैन्य छावनियों में कोरोना से संबन्धित किसी भी नियम की पाबंदी नहीं की जा रही है।  वहां पर सैनिकों को बिना मास्क लगाए बहुत निकट देखा जा सकता है जो सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखते।

इसी बीच इस्राईल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 85 हज़ार 336 हो गई है। 9 अक्तूबर को वहां पर कोरोना के 3855 नए मामले सामने आए।  वहां पर कोरोना वायरस सेे संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या 1864 बताई गई है।