इस्राईल का एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी कोरोना संक्रमित
Oct ०९, २०२० १८:२६ Asia/Kolkata
ज़ायोनी शासन के एक टीवी चैनेल ने इस शासन के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी है।
अलआलम टीवी चैनेल के अनुसार इस्राईली टीवी चैनेल ने शुक्रवार को यह सूचना देते हुए कि एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी कोरोना से संक्रमित हो गया है बताया है कि इस्राईल की सैन्य छावनियों में कोरोना से संबन्धित किसी भी नियम की पाबंदी नहीं की जा रही है। वहां पर सैनिकों को बिना मास्क लगाए बहुत निकट देखा जा सकता है जो सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखते।
इसी बीच इस्राईल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 85 हज़ार 336 हो गई है। 9 अक्तूबर को वहां पर कोरोना के 3855 नए मामले सामने आए। वहां पर कोरोना वायरस सेे संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या 1864 बताई गई है।
टैग्स