इराक़ के विरुद्ध अमरीकी षडयंत्र हमेशा विफल रहे हैंः सैयदुश्शोहदा ब्रिगेड
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i91491-इराक़_के_विरुद्ध_अमरीकी_षडयंत्र_हमेशा_विफल_रहे_हैंः_सैयदुश्शोहदा_ब्रिगेड
इराक़ की सैयदुश्शोहदा ब्रिगेड के महासचिव का कहना है कि अमरीका देश में अशांति फैलाने के लिए प्रयास कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १०, २०२० १४:३३ Asia/Kolkata
  • इराक़ के विरुद्ध अमरीकी षडयंत्र हमेशा विफल रहे हैंः सैयदुश्शोहदा ब्रिगेड

इराक़ की सैयदुश्शोहदा ब्रिगेड के महासचिव का कहना है कि अमरीका देश में अशांति फैलाने के लिए प्रयास कर रहा है।

मेहर समाचार एजेन्सी के अनुसार अबुल आला अलवलाई ने कहा है कि अमरीकियों का पागलपन अब इस स्थान तक पहुंच चुका है कि वे सोच रहे हैं कि इराक़ में उपद्रव फैलाकर इस देश के विरुद्ध मनोवैज्ञानिक युद्ध आरंभ करके ट्रम्प अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि साक्ष्य इस बात की पुष्टि करते हैं कि इराक़ में अमरीकी षडयंत्र हर बार विफल हुए हैं।

बहुत से टीकाकारों का यह कहना है कि इराक़ में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति का उद्देश्य इस देश को अशांत करके वहां पर उपद्रव फैलाना है।  अमरीकी इसी आड़ में इराक़ के पड़ोसी देशों के विरुद्ध अपने लक्ष्यों को साधना चाहते हैं।  हालांकि इराक़ी जनता अपने देश में मौजूद अमरीकी सैनिकों की वापसी पर लगातार ज़ोर देते आए हैं।  इसी संदर्भ में इराक़ की संसद ने 5 जनवरी 2020 को इस देश से अमरीकी सैनिकों की वापसी  के बारे में एक प्रस्ताव पारित किया था।