इराक़, सामर्रा, अलहश्दुश्शाबी ने दाइश आतंकवादियों के ठिकाने पर बरसाए मिसाइल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i91610-इराक़_सामर्रा_अलहश्दुश्शाबी_ने_दाइश_आतंकवादियों_के_ठिकाने_पर_बरसाए_मिसाइल
इराक़ के स्वंय सेवी बल अलहश्दुश्शाबी ने सलाहुद्दीन प्रान्त के सामर्रा नगर के निकट दाइश के आतंकवादियों के ठिकाने पर मिसाइल हमला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १५, २०२० ०५:४५ Asia/Kolkata
  • इराक़, सामर्रा, अलहश्दुश्शाबी ने दाइश आतंकवादियों के ठिकाने पर बरसाए मिसाइल

इराक़ के स्वंय सेवी बल अलहश्दुश्शाबी ने सलाहुद्दीन प्रान्त के सामर्रा नगर के निकट दाइश के आतंकवादियों के ठिकाने पर मिसाइल हमला किया है।

सामर्रा में  अलहश्दुश्शाबी ने बुधवार की रात एक बयान जारी करके बताया है कि  अलहश्दुश्शाबी की 313 ब्रिगेडियर की खुफिया इकाई को सामर्रा में दाइश के आतंकवादियों के एकत्रित होने का पता चला जिसके बाद स्वंय सेवी बल तेज़ी से सक्रिय हो गया। 

बयान में बताया गया है कि सामर्रा में मिसाइल आप्रेशनल कमान ने दुश्मन के ठिकाने पर मिसाइल बरसाए जिससे कई आतंकवादी मारे गये। 

इसी मध्य इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया है कि दियाला औल अलअंबार में दो आतंकवादी सरगनाओ को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

अलअंबार में तलाशी अभियान के दौरान दाइश का एक आतंकवादी सरगना, पकड़ में आ गया। 

इराक़ी संसद ने अमरीकी सैनिकों को इराक़ से निकालने का बिल पारित किया है लेकिन अमरीका निकलना नहीं चाहता। 

अमरीका इराक़ में दाइश को सक्रिय करके अपनी उपस्थिति का बहाना पैदा करना चाहता है। Q.A.