यूएई और बहरैन अपनी ज़मीन इस्राईल को दें, हमास
फिलिस्तीनी संगठन हमास के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि यूएई और बहरैन के शासकों को अगर इस्राईल के साथ संबंध बनाना स्वाभाविक लगता है तो अपने देश की कुछ ज़मीन इस्राईल को दे दें।
शहाब न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार, हमास के वरिष्ठ नेता , उसामा हमदान ने कहा कि यूएई और बहरैन का यह दावा है कि इस्राईल के साथ संबंध स्थापना, उनके देश के हित में हैं लेकिन उन्हें यह जानना चाहिए कि इस्राईल केवल अपने हितों की रक्षा करता है।
यूएई और बहरैन ने गत 15 सितंबर को फिलिस्तीनियों के विरोध के बावजूद अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उपस्थिति में वाइट हाउस में इस्राईल के साथ संबंध स्थापना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
यूएई और बहरैन ने दावा किया है कि इस्राईल के साथ संबंध स्थापित करने से इस्राईल को फिलिस्तीनियों की अधिक ज़मीन पर क़ब्ज़े से रोका जा सकता है लेकिन इस्राईल ने बुधवार को ही अवैध अधिकृत पश्चिमी तट में 2166 घर बनाने की एक योजना को पारित किया है। Q.A.
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए