मस्जिदुल अक़सा से कुत्ते की तरह खदेड़े गये इमाराती+ वीडियो
इस्राईल के साथ संबंधों के सामान्य होने के बाद संयुक्त अरब इमारात का एक प्रतिनिधमंडल इस्राईल पहुंचा।
इस्राईल पहुंचने के बाद इस प्रतिनिधिमंडल ने मस्जिदुल अक़सा का दौरा किया और वहां वीडियो और तस्वीरें बनाने लगे।
उन्हें उम्मीद भी नहीं होगी कि कमज़ोर फ़िलिस्तीनी बेइज़्ज़त करके मस्जिदुल अक़सा से खदेड़ देंगे।
मस्जिदुल अक़सा के दौरे के दौरान इमाराती प्रतिनिधिमंडल में शामिल एक शख़्स ने एक फ़िलिस्तीनी से पूछा कि इस इमारात में कौन का पत्थर इस्तेमाल हुआ है, इस पर उसने कहा कि मुझसे बात न करो, उस फ़िलिस्तीनी ने कहा कि मैं तुम जैसे लोगों को एक शब्द भी बोलने की इजाज़त नहीं दूंगा जिन्होंने इस्राईल से संबंध स्थापित किए, इस पर इमाराती पर्यटक बोलता है कि तुम मस्जिद में हो, इसका सम्मान तो करो, इस पर फ़िलिस्तीनी कहता है कि तुम अपनी ख़ुद इज़्ज़त का ख़याल रखो, मेरी नज़रों के सामने से हट जाओ।
फ़िलिस्तीनी कहता है चल बाहर निकल, फ़िलिस्तीनी कहता है कि यह इमाराती हैं जो यहां आए हैं, इस पर दूसरे इमाराती ने उसे गाली दी और कुत्ते का बच्चा कहा, उस फ़िलिस्तीनी ने कहा तू कुत्ता और कुत्ते का बच्चा है, फ़िलिस्तीनी व्यक्ति कहता है, चलो निकलो यहां से, गंदे लोग, चल निकल यहां से कचरा। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए