सीरिया, अमरीकी सैन्य कारवां के रास्ते में बम धमाका
सीरिया के सूत्रों का कहना है कि सीरिया के दैरिज़्ज़ूर प्रांत में अमरीकी आतंकवादी सैनिकों के कारवां के रास्ते में बम धमाका हुआ।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार यह बम धमाका कल उस समय हुआ जब अमरीकी सैन्य कारवां अलउमर आयल फ़ील्ड की ओर जा रहा था।
रिपोर्टों में बताया गया है कि बम धमाके में दो आम नागरिक घायल हुए जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। धमाके के बाद अमरीकी सेना में अफ़रा तफ़री मच गयी और उसने पूरे क्षेत्र का घेराव कर लिया और सर्च आप्रेशन शुरु कर दिया। अभी तक इस बम धमाके से जानी नुक़सान की कोई सूचना नहीं है।
सीरिया की सरकार ने आधिकारिक रूप से देश की धरती पर अमरीकी सैनिकों की ग़ैर क़ानूनी उपस्थिति का विरोध करते हुए इसे ग़ैर क़ानूनी क़ब्ज़ा क़रार दिया है जबकि स्थानीय जनता भी आए दिन अमरीकी सैनिकों के विरुद्ध प्रदर्शन करती रहती है। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए