सीरिया, आतंकियों के ठिकानों पर सेना की भीषण बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i91784-सीरिया_आतंकियों_के_ठिकानों_पर_सेना_की_भीषण_बमबारी
सीरियाई सेना ने दक्षिणी इदलिब में आतंकवादी गुट तहरीरुश्शाम के ठिकानों पर बमबारी की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २२, २०२० १०:१३ Asia/Kolkata
  • सीरिया, आतंकियों के ठिकानों पर सेना की भीषण बमबारी

सीरियाई सेना ने दक्षिणी इदलिब में आतंकवादी गुट तहरीरुश्शाम के ठिकानों पर बमबारी की है।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने रूस की वायु सेना के सहयोग से दक्षिणी इदलिब के क्षेत्र जबलुज़्ज़ाविया में आतंकवादी गुट तहरीरुश्शाम के ठिकानों पर बमबारी की।

इस कार्यवाही के दौरान नुस्रा फ़्रंट के दो ठिकाने भी तबाह हुए जबकि आतंकवादियों की 8 बक्तरबंद गाड़ियां और दूसरे उपकरण तबाह हुए।

यद्यपि सीरिया में आतंकवादियों का अब किसी भी क्षेत्र पर नियंत्रण नहीं है किन्तु इसके बावजूद इस गुट के कुछ तत्व विभिन्न क्षेत्रों में छिपे हुए हैं और मौक़ा मिलने पर वह आतंकवादी हमले कर देते हैं किन्तु सीरियाई सेना अपने देश के विभिन्न क्षेत्रों से इन बाक़ी बचे आतंकवादियों को भी ख़त्म करने की कोशिश कर रही है। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए