अमरीकी गठबंधन की स्वीकारोक्ति, हमसे हुई 1400 आम लोगों की हत्या
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i91988-अमरीकी_गठबंधन_की_स्वीकारोक्ति_हमसे_हुई_1400_आम_लोगों_की_हत्या
आतंकवादी गुट दाइश विरोधी तथाकथित अमरीकी गठबंधन ने यह बात स्वीकार की है कि उसके हाथों कम से कम 1400 आम लोगों की हत्या हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३०, २०२० १८:०० Asia/Kolkata
  • अमरीकी गठबंधन की स्वीकारोक्ति, हमसे हुई 1400 आम लोगों की हत्या

आतंकवादी गुट दाइश विरोधी तथाकथित अमरीकी गठबंधन ने यह बात स्वीकार की है कि उसके हाथों कम से कम 1400 आम लोगों की हत्या हुई है।

अमरीका के नेतृत्व में बनने वाले इस तथाकथित अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया है।  इस बयान में दाइश विरोधी तथाकथित अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन ने माना है कि अगस्त सन 2014 से सितंबर सन 2020 के बीच सीरिया और इराक़ में उसके हमलों के दौरान कम से कम चौदह सौ आम लोगों की जान चली गई।  हालांकि स्वतंत्र रिपोर्टों में बताया गया है कि अमरीकी नेतृत्व वाले इस तथाकथित आतंकवाद विरोधी गठबंधन के हमलों में 8000 से अधिक आम लोग मारे जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि अमरीका ने आतंकी गुटों के विरुद्ध कार्यवाही के बहाने सीरिया और इराक़ में बहुत से अवसरों पर आम लोगों को लक्ष्य बनाया है।  अमरीकी नेतृत्व वाले इस तथाकथित आतंकवाद विरोधी गठबंधन ने अगस्त 2014 से सितंबर 2020 के बीच सीरिया और इराक़ में 34000 से अधिक हवाई हमले किये जिनमें बड़ी संख्या में बेगुनाह मारे गए।  विशेष बात यह है कि वे देश जो अमरीका के नेतृत्व वाले तथाकथित आतंकवाद विरोधी गठबंधन के सदस्य हैं वे स्वयं ही दाइश सहित आतंकी गुटों की आर्थिक सहायता करते हैं।