ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में तीन फ़िलिस्तीनी शहीद
ज़ायोनी सैनिकों ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के अलजलील क्षेत्र में फ़िलिस्तीनियों पर फ़ायरिंग करके तीन फ़िलिस्तीनी युवाओं को शहीद कर दिया।
फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने बताया है कि ज़ायोनी सैनिकों ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के उत्तर में स्थित अलजलील इलाक़े में फ़िलिस्तीनियों पर फ़ायरिंग करके तीन युवाओं को शहीद कर दिया। ज़ायोनी सैनिकों ने इसी तरह नाबलुस शहर में अमजद अलीवी नामक एक फ़िलिस्तीनी युद्ध बंदी के घर पर और उत्तरी अलख़लील में स्थित अलअरूबा शरणार्थी कैम्प पर भी हमला किया।
इस्राईली सैनिकों ने पूर्वी बैतुल मुक़द्दस के अज़ईम इलाक़े पर धावा बोल दिया जिससे वहां रहने वाले फ़िलिस्तीनियों में भय व आतंक फैल गया। उल्लेखनीय है कि हालिया महीनों में पश्चिमी तट के 30 प्रतिशत इलाक़ों को इस्राईल से जोड़ने की ज़ायोनी शासन की योजना के कड़े विरोध के कारण ज़ायोनी सैनिक फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ अत्यधिक हिंसक रवैया अपनाए हुए हैं। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए