धमाकों से दहल उठा तेलअवीव, मची भगदड़ कई घायल
ज़ायोनी शासन की राजधानी तेल अवीव में धमाकों और साइरन की आवाज़ों से लोगों में भय और डर का माहौल पैदा हो गया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईल की राजधानी तेलअवीव और उसके आसपास के इलाक़ों में ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ें आने के बाद पूरे अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में मिसाइल हमले के साइरन बजने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ़िलिस्तीनी और ज़ायोनी शसान के सूत्रों ने ग़ज़्ज़ा के पास स्थित असक़लान नामक अवैध ज़ायोनी कॉलोनी में धमाकों की आवाज़े सुनी जाने की पुष्टि की है। ज़ायोनी शासन के सूत्रों ने इसी तरह गूशदान नामक अवैध कॉलोनी में भी धमाकों की ख़बरों की पुष्टि की है। इस धमाके के बाद दक्षिण तेलअवीव सहित ज़ायोनी अबादी वाली सभी अवैध कॉलोनियों में मिसाइल हमले के साइरन बजने लगे।
एक स्थानीय पत्रकार ने दावा किया है कि ज़ायोनी शासन के एयर डिफेंस सिस्टम ने गज़्ज़ा से फ़ायर किए जाने वाले रॉकेटों को हवा में ही निशाना बनाकर तबाह कर दिया है। कुछ सूत्रों ने ग़ज़्ज़ा से फ़ायर किए जाने वाले रॉकेटों की संख्या पांच बताई है। इस्राईली सैन्य सूत्रों ने स्वीकार किया है कि दो रॉकेट तेलअवीव की ओर दाग़े गए थे, जिन्हें हवा में ही तबाह कर दिया गया और इसी वजह से पूरे तेलअवीव में मिसाइल साइरन बजे, जिसने आम लोगों में डर और भय की स्थिति पैदा कर दी। ज़ायोनी शासन के सैन्य चैनल के मुताबिक़, धमाकों और साइरनों की आवाज़ें सुनकर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दोड़ पड़े और इसी भगदड़ में कई लोग घायल हो गए हैं। (RZ)