सीरिया से अमरीकी आतंकियों के निकलने का क्रम शुरु हो गया
सीरिया से अमरीकी आतंकवादियों की वापसी के आसार दिखने शुरु हो गये हैं।
अमरीकी आतंकवादियों की एक टुकड़ी सीरिया के पूर्वोत्तरी प्रांत हस्का से अपने सैन्य उपकरणों क साथ इराक़ में दाख़िल हुई है।
यह टुकड़ी अलमालेकिया शहर से उपनगरीय क्षेत्र में स्थित अमरीकी सैन्य अड्डे पर तैनात थी, यह टुकड़ी अमरीका के घटक कुर्द मिलिशिया के कंट्रोल में है।
बताया जाता है कि अमरीकी सेना अलवलीद बार्डर से इराक़ में दाख़िल हुईं, गुरुवार की शाम भी अमरीका के कुछ आतंकवादी सैनिक, सीरिया से इराक़ में दाख़िल हुए थे।
सीरिया से अमरीकी सैन्य आतंकवादियों की आवाजाही की प्रक्रिया एक ऐसे समय में अंजाम पा रहा हकै कि अमरीकी युद्धमंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी क्रिस्टोफ़र मिलर के बयान की पुष्टि हो जाती है कि जिन्होंने पश्चिमी एशिया से अमरीकी आतंकवादियों के निकलने की ओर संकेत किया था।
क्रिस्टोफ़र मिलर ने शनिवार को उप युद्धमंत्री के रूप में विदेशों में तैनात अमरीकी सेना को यह संदेश दिया था कि उनकी अपने घरों की वापसी का समय आ गया है।
दूसरी ओर सीरिया से अमरीकी आतंकवादियों के निष्कासन की ख़बरें ऐसे समय में सामने आ रही हैं कि पूर्वोत्तरी सीरिया में विदेशी सैनिकों की तैनाती के विरुद्ध स्थानीय क़बीलों और आम नागरिकों की ओर से विरोध प्रदर्शनों में तेज़ी आती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अमरीकी आतंकवादी और उनके घटक गुटों ने सुबहा नामक क़स्बे में घुसकर लोगों की बड़ी संख्या को गिरफ़्तार कर लिया है। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए