अर्दोग़ान ने नहीं दी पोम्पियो को लिफ्ट, पछताने पर हुए मजबूर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i92482-अर्दोग़ान_ने_नहीं_दी_पोम्पियो_को_लिफ्ट_पछताने_पर_हुए_मजबूर
तुर्की के राष्ट्रपति ने अमरीकी विदेशमंत्री से मिलने से इन्कार कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १८, २०२० १९:०५ Asia/Kolkata
  • अर्दोग़ान ने नहीं दी पोम्पियो को लिफ्ट, पछताने पर हुए मजबूर

तुर्की के राष्ट्रपति ने अमरीकी विदेशमंत्री से मिलने से इन्कार कर दिया है।

रजब तैयब अर्दोग़ान ने अमरीकी विदेशमंत्री माइम पोम्पियों की ओर से दी गई भेंट की दरखास्त को अस्वीकार कर दिया।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार तुर्की के संचार माध्यमों में यह ख़बर आम है कि इस देश के राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने अमरीकी विदेशमंत्री पोम्पियो से मिलने से इन्कार कर दिया है।  पोम्पियो ने इस्तांबूल में रजब तैयब अर्दोग़ान से भेंट करने का अनुरोध किया था।

ट्रम्प की सत्ता के अन्तिम दिनों में माइक पोम्पियो ने सात देशों की यात्रा आरंभ की है जिसमें में अभी वे जार्जिया में हैं।  जार्जिया के बाद पोम्पियो का तुर्की जाने का कार्यक्रम था किंतु अर्दोग़ान ने उनसे मिलने से ही इन्कार कर दिया।  याद रहे कि ट्रम्प के सत्ताकाल के चार वर्षों में तुर्की के साथ अमरीका के मतभेद गहरे होते चले गए जो अब भी बाक़ी हैं।