तुर्की को सदस्यता देकर यूरोपीय संघ, अपना वादा पूरा करेः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i92582-तुर्की_को_सदस्यता_देकर_यूरोपीय_संघ_अपना_वादा_पूरा_करेः_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान का कहना है कि हमें अपनी सदस्यता देकर यूरोपीय संघ को अपना वचन पूरा करना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २२, २०२० १७:३६ Asia/Kolkata
  • तुर्की को सदस्यता देकर यूरोपीय संघ, अपना वादा पूरा करेः अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान का कहना है कि हमें अपनी सदस्यता देकर यूरोपीय संघ को अपना वचन पूरा करना चाहिए।

अनातोली समाचार एजेन्सी के अनुसार जस्टिस एवं डेवेलपमेंट पार्टी के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए अर्दोग़ान ने कहा कि यूरोपीय संघ ने तुर्की को अपनी सदस्यता देने का वादा किया था जिसे उसे निभाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि एसे में हम प्रभावशाली ढंग से सहयोग कर सकेंगे।  इससे पहले अर्दोग़ान ने मई के महीने में यूरोपीय संघ को पत्र भेजकर तुर्की को यूरोपीय संघ में सम्मिलित करने का अनुरोध किया था।

याद रहे कि 14 अप्रैल सन 1987 को तुर्की ने आधिकारिक रूप में यूरोपीय संघ में सम्मिलत होने का निवेदन किया था।  12 दिसंबर 1999 को तुर्की को आधिकारिक रूप में यूरोपीय संघ की सदस्यता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार के रूप में चुना गया था।  बाद में 3 अक्तूबर सन 2005 से तुर्की को सदस्यता दिये जाने के बारे में वार्ता आरंभ की गई।  इसके बावजूद तुर्की को यूरोपीय संघ की सदस्यता मिलने में कुछ बाधाएं अब भी मौजूद हैं जिनमें से एक, तुर्की और यूनान को लेकर साइप्रस पर जारी सीमा विवाद है।  हाल ही में तुर्की तथा यूनान के बीच बढ़ते मतभेद के कारण यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने दिसंबर में इस संघ की होने वाली बैठक में तुर्की के विरुद्ध नए प्रतिबंध लगाने का मन बना लिया है।

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए