इस्राईल ने आतंकियों को दिए पुरुस्कार
ज़ायोनी शासन के प्रवक्ता ने गुप्त ऑपरेशनों में भाग लेने वालों को पदक देने की घोषणा की है। पुरस्कृत होने वालों में जिहादे इस्लामी संगठन के वरिष्ठ कमांडर के हत्यारे भी शामिल हैं।
समाचार एजेंसी फ़ार्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, ज़ायोनी सेना के प्रवक्ता आविख़ाए अदरई ने अपने ट्वीटर पेज पर सूचना दी है कि, ज़ायोनी शासन की सेना की संयुक्त कमान के प्रमुख ने आदेश दिया है कि, इस्राईली सेना की उन टुकड़ियों और कमांडरों को सम्मानित किया जाए जिन्होंने गुप्त ऑपरेशन अंजाम दिए हैं। अदरई ने बताया है कि पुरस्कृत होने वालों में वे कमांडर और सैन्य टुकड़ियां भी शामिल हैं जिन्होंने ब्लैक बेल्ट नामक ऑपरेशन में भी भाग लिया था। याद रहे इस आतंकी ऑपरेशन में फ़िलिस्तीन के जिहादे इस्लामी संगठन के वरिष्ठ कमांडर बहा अबू अता की हत्या की गई थी।
उल्लेखनीय है कि बहा अबू अता वर्ष 2019 में ज़ायोनी शासन के एक हवाई हमले में गज़्ज़ा पट्टी में शहीद हो गए थे। याद रहे कि ज़ायोनी शासन ने पिछले 71 वर्षों में 2700 लोगों की हत्याएं की हैं। इसके अनुसार हर वर्ष 38 हत्याएं अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन और उसके बाहर इस्राईल द्वारा अंजाम दी गईं हैं। (RZ)