सीरिया में अमरीकी युद्ध अपराध, अमरीकी कार्यकर्ता की ज़बानी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i9307-सीरिया_में_अमरीकी_युद्ध_अपराध_अमरीकी_कार्यकर्ता_की_ज़बानी
एक अमरीकी कार्यकर्ता ने इस देश को सीरिया में युद्ध अपराध का दोषी बताते हुए कहा कि अमरीका ने यह अपराध तुर्की, सऊदी अरब और ज़ायोनी शासन की साठगांठ से अंजाम दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०१६ १४:२७ Asia/Kolkata
  •  सीरिया में अमरीकी युद्ध अपराध, अमरीकी कार्यकर्ता की ज़बानी

एक अमरीकी कार्यकर्ता ने इस देश को सीरिया में युद्ध अपराध का दोषी बताते हुए कहा कि अमरीका ने यह अपराध तुर्की, सऊदी अरब और ज़ायोनी शासन की साठगांठ से अंजाम दिया है।

अमरीका में युद्ध विरोधी आंदोलन ‘एंटी वॉर’ की प्रमुख सारा फ़लैन्डर्ज़ ने प्रेस टीवी से बातचीत में कहा कि सीरिया में युद्ध के कारण बहुत तबाही हुयी जिसके लिए अमरीका मुख्य रूप से ज़िम्मेदार है।

फ़लैन्डर्ज़ ने स्पष्ट किया कि अमरीका, मध्यपूर्व को अपना उपनिवेश बनाना चाहता था और इस लक्ष्य के लिए उसने तुर्की, सऊदी अरब और इस्राईल को इस्तेमाल किया। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि सीरिया युद्ध के ज़िम्मेदार, इस देश की मूलभूत रचनाओं को तबाह करना चाहते हैं कहा कि सीरिया में मानवता के ख़िलाफ़ अपराध किए गए हैं।

सारा फ़लैन्डर्ज़ ने सीरियाई जनता के वीरता भरे प्रतिरोध की सराहना की। (MAQ/N)