इस्राईल, ग़ज़्ज़ा पर हमले की तैयारी में!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i93142-इस्राईल_ग़ज़्ज़ा_पर_हमले_की_तैयारी_में!
इस्राईली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस्राईल गज़्ज़ा पर हमले की तैयारी कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १६, २०२० ०८:४० Asia/Kolkata
  • इस्राईल, ग़ज़्ज़ा पर हमले की तैयारी में!

इस्राईली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस्राईल गज़्ज़ा पर हमले की तैयारी कर रहा है।

फिलिस्तीनी सूत्रों ने भी बताया है  और इस्राईली समाचार पत्र यदीऊत अहारोनूत ने भी लिखा है कि अगले युद्ध के लिए जो योजना तैयार की गयी है उसके अनुसार, हर दिन अधिक से अधिक फिलिस्तीनियों को मारा जाएगा। 

इस्राईली गलियारों ने बताया है कि वर्तमान परिस्थितियों में गज़्ज़ा में युद्ध की आशंका बहुत अधिक प्रबल नहीं है लेकिन इसके बावजूद सेना, युद्ध के लिए तैयार हो रही है। 

रिपोर्ट के अनुसार, इस्राईल की कोशिश है कि अगले युद्ध में प्रतिरोध मोर्चे को खत्म कर दे और गज़्जा पर एसा हमला करके जिससे बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी मारे जाएं ताकि उनका संघर्ष खत्म हो जाए। 

इसी मध्य इस्राईली मीडिया ने बताया है कि सेना ने वायु रक्षा युद्धाभ्यास भी किया है। 

गत एक दशक के दौरान ज़ायोनी शासन ने कई बार गज़्ज़ा पर हमला किया लेकिन हर बार उसे भारी पराजय के बाद वापस लौटना पड़ा। Q.A.

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए