फ़िलिस्तीन के समर्थन में नाइजीरिया में लोग़ सड़कों पर निकले
अरब देशों के ज़ायोनी शासन के साथ संबंध सामान्य करने की क़दम के ख़िलाफ़ नाइजीरिया में लोग सड़कों पर निकले और उन्होंने फ़िलिस्तीन की पीड़ित जनता के समर्थन में नारा लगा कर उसके प्रति एकता दर्शायी।
फ़ार्स न्यूज़ के मुताबिक़, रविवार को हुए इस प्रदर्शन में दर्जनों की तादाद में लोग शामिल हुए। लोगों के हाथों में नाइजीरिया और फ़िलिस्तीन का झंडा था और वे फ़िलिस्तीन के समर्थन में नारे लगा रहे थे।
यह प्रदर्शन नाइजीरिया के इस्लामी सहयोग संघ की अपील पर ऐसी हालत में आयोजित हुआ है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प, ज़ायोनी शासन से संबंध क़ायम करने के लिए अरब देशों पर दबाव डाल रहे हैं। अब तक यूएई, बहरैन, सूडान और मोरक्को इस्राईल के साथ कूटनैतिक संबंध पर आधिकारिक रूप से सहमत हो चुके हैं। (MAQ/N)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए