कोरोना वायरस के कारण सीरिया के पूर्व प्रधानमंत्री का निधन
सीरिया के भूतपूर्व प्रधान मंत्री मोहम्मद मुस्तफ़ा मीरो का कोविड-19 के कारण मंगलवार को निधन हो गया है।
मीरो मार्च सन् 2000 से सितम्बर 2003 तक सीरिया के प्रधान मंत्री पद पर आसीन रहे और अपने देश की सेवा की।
79 वर्षीय मीरो का जन्म 1941 में हुआ था और वे सीरिया के जाने-माने राजनीतिज्ञों में से एक थे।
उनकी मौत से एक दिन पहले ही सीरिया के एक पूर्व मंत्री मोहम्मद मुईन ज़ैनुल आबेदीन का निधन हुआ था, वे भी कोरोना वायरस से संक्रमित थे।
ज़ैनुल आबेदीन से पहले सीरिया के पूर्व कृषि मंत्री अहमद अल-क़ादरी का भी कोरोना वायरस के कारण निधन हो चुका है।
इस युद्ध ग्रस्त अरब देश में कोविड-19 महामारी के अब तक 10,318 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 621 लोगों की मौत हो चुकी है। msm
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए