इस्राईल का ग़ज़्ज़ा पर हवाई हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i93347-इस्राईल_का_ग़ज़्ज़ा_पर_हवाई_हमला
ज़ायोनी सेना ने शनिवार की सुबह ग़ज़्ज़ा पट्टी के कई इलाक़ों पर हवाई हमला किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २६, २०२० ०९:३० Asia/Kolkata
  • इस्राईल का ग़ज़्ज़ा पर हवाई हमला

ज़ायोनी सेना ने शनिवार की सुबह ग़ज़्ज़ा पट्टी के कई इलाक़ों पर हवाई हमला किया।

इस्राईली सेना के फ़ाइटर जेट ने पूर्वी ग़ज़्ज़ा की याफ़ा सड़क पर प्रतिरोध गुटों में से एक के ठिकाने पर बमबारी की।

ज़ायोनी सेना की तोपख़ाना इकाई ने ग़ज़्ज़ा के केन्द्र में स्थित दैरुल बलह के पूर्वी भाग में, प्रतिरोध बल की एक चेकपोस्ट पर हमला किया।

दूसरी और फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने बताया की ज़ायोनी युद्धक विमानों के हमलों में पूर्वी ग़ज़्ज़ा के कई इलाक़ों की बिजली कट गयी।

ज़ायोनी सेना ने कहा है कि शुक्रवार की रात को ग़ज़्ज़ा से कॉलोनियों पर हुए कथित रॉकेट हमले के जवाब में उसने ये हमले किए हैं। (MAQ/N)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए