यमन के शूरवीर जवानों ने सऊदी ड्रोन को मार गिराया
यमनी सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि इस देश की सीमा में घुसने वाला कोई भी ड्रोन सुरक्षित वापस नहीं जायेगा
यमनी सूत्रों ने इस देश के उत्तर में सऊदी गठबंध के एक ड्रोन को मार गिराने की सूचना दी है। समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यहिया सरीअ ने बुधवार को कहा कि यमनी सेना के एअर डिफेन्स ने सऊदी गठबंधन से संबंधित एक ड्रोन को अलजौफ़ प्रांत में अलमहाशेमा क्षेत्र में मार गिराया।
यहिया सरीअ ने कहा कि यह अतिक्रमणकारी ड्रोन हमला करने के प्रयास में था कि यमनी सेना के डिफ़ेन्स ने उसे मार गिराया गया। यमनी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इस ड्रोन को मार गिराना यमनी सेना की शक्ति का सूचक है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार यह इस बात का भी सूचक है कि यमनी सीमा में घुसने वाला कोई भी ड्रोन सुरक्षित वापस नहीं जा सकता और यमनी जवानों को उसे मार गिराने का पूरा अधिकार है।
उल्लेखनीय है कि हालिया वर्षों में यमनी सेना और अंसारुल्लाह की शक्ति में असाधारण वृद्धि हो गयी है और इस शक्ति में दिन -प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है जो सऊदी अरब और उसकी अगुवाई में बने गठबंधन और इसी प्रकार उसके समर्थक देशों की चिंता में वृद्धि का कारण बना है। MM