इराक़ में अमरीकी सैन्य कारवां पर हमला !
इराक़ में शनिवार की रात अमरीका की आतंकवादी सेना के लॅाजिस्टिक कारवां पर हमला हुआ है।
इराक़ी सूत्रों के अनुसार यह हमला अमरीकी सेना के तीन काफिलों पर हुआ है।
साबेरून न्यूज़ चैनल ने बताया है कि अमरीका की आतंकवादी सेना के तीनों लॅाजिस्टिक काफिलों पर इराक के " बाबिल " और " ज़ीक़ार" प्रांतों में हमले हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार इन के रास्ते में बम धमाका हुआ है।
साबेरून न्यूज़ चैनल ने इस हमले का अधिक ब्योरा नहीं दिया है।
हालिया महीनों में इराक़ में अमरीकी सेना के सैन्य व लॅाजिस्टिक काफिलों पर हमले बढ़ गये हैं।
इराक़ की जनता और इराक़ी संगठन, अपने देश से अमरीका की आतंकवादी सेना की वापसी के इच्छुक हैं और इराक़ी संसद ने अमरीकी सैनिकों के निष्कासन के लिए एक प्रस्ताव भी पारित किया है। Q.A.
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!