हशदुश्शाबी के चेयरमैन पर अमरीकी प्रतिबंधों से इराक़ नाराज़
इराक़ के विदेश मंत्रालय ने पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन यूनिट्स (PMU) के चेयरमैन फ़लीह अल-फय्याज़ पर वाशिंगटन के प्रतिबंधों को अस्वीकार्य क़रार दिया है।
एक दिन पहले ही अमरीका ने इराक़ में लोकप्रिय आतंकवाद विरोधी फ़ोर्स के ख़िलाफ़ यह शत्रुतापूर्ण क़दम उठाया था।
अमरीका के ट्रेज़री विभाग ने, 64 वर्षीय फ़य्याज़ पर, 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मानवाधिकारों के हनन का गंभीर आरोप लगाते हुए, उनके ख़िलाफ़ प्रतिबंधों की मंज़ूरी दी है।
अमरीका के ट्रेज़री मंत्री स्टीवेन मनुचिन ने दावा किया है कि फ़य्याज़, प्रदर्शनकारियों और नागरिकों के ख़िलाफ़ अभियान का हिस्सा थे और अमरीका, इराक़ में मानवाधिकारों की जवाबदेही तय करने के लिए प्रयास जारी रखेगा।
इराक़ी विदेश मंत्रालय ने वाशिंगटन के इस क़दम पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए इसे अस्वीकार्य और अप्रत्याशित बताया है।
मंत्रालय का कहना है कि इराक़ की एक महत्वपूर्ण हस्ती के ख़िलाफ़ अमरीका के इस क़दम की समीक्षा की जा रही है, जिसका उचित समय पर जवाब दिया जाएगा।
ग़ौरतलब है कि इराक़ की पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन यूनिट्स, जिन्हें अरबी में हशदुश्शाबी के नाम से जाना जाता है, 2014 में आतंकवादी गुट दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई में और उसके बाद उसे पराजित करने में अहम भूमिका निभाई थी। msm