इराक़ में तुर्की की नई सैन्य चौकी
तुर्की ने इराक़ के कुर्दिस्तान के "दहूक" क्षेत्र में एक नई सैन्य चौकी बनाई है।
इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि तुर्की की यह नई सैन्य चौकी, दहूक क्षेत्र में तुर्की से मिलने वाली सीमा के निकट बनाई गई है। बताया जा रहा है कि इसमें सैकड़ों सैनिक और सैन्य उपकरण मौजूद हैं।
जानकारों का कहना है कि यह सैन्य चौकी बनाने से तुर्की का मुख्य उद्देश्य इराक़ और सीरिया की सीमाओं पर अपने प्रभाव को बढ़ाना है। इससे पहले इराक़ी क़ुर्दिस्तान की "पेट्रियाटिक यूनियन" के एक सदस्य "हावकार अलजाफ़" ने बताया था कि इराक़ के अरबील और दहूक में लगभग 50 सैन्य चौकियां मौजूद हैं। तुर्की की सेना के युद्धक विमानों ने 19 सितंबर 2020 को दहूक से ही इराक़ के कुर्दिस्तान को लक्ष्य बनाया था।याद रहे कि इराक़ के सीमावर्ती क्षेत्र सदैव से तुर्की की ओर से पीकेके के तत्वों पर हमले का माध्यम रहे हैं। (MAQ/N)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए