यमन और इराक़ को बांटने की अमरीकी साज़िश
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i93719-यमन_और_इराक़_को_बांटने_की_अमरीकी_साज़िश
हश्दुश शाबी ने इराक़ और अंसारुल्लाह ने यमन के टुकड़े करने की अमरीकी साज़िश को नाकाम बनाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १२, २०२१ १५:५८ Asia/Kolkata
  • यमन और इराक़ को बांटने की अमरीकी साज़िश

हश्दुश शाबी ने इराक़ और अंसारुल्लाह ने यमन के टुकड़े करने की अमरीकी साज़िश को नाकाम बनाया है।

यमन की राष्ट्रीय एकता सरकार के उपसूचना मंत्री ने देश के अंसारुल्लाह आंदोलन को आतंकवादी संगठन क़रार देने और इराक़ी स्वंयसेवी बल हश्दुश शाबी के प्रमुख पर पाबंदी लगाने के अमरीकी फ़ैसले को, ट्रम्प सरकार के दिवालियेपन की निशानी बताते हुए बल दिया कि अंसारुल्लाह और हश्दुशशाबी ने अमरीका के इन देशों को बांटने की साज़िश को नाकाम बना दिया है।

फ़हमी अलयूसुफ़ी ने इराक़ी टीवी चैलन अलअहद से बातचीत में यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन को आतंकवादी संगठन क़रार देने के अमरीकी फ़ैसले के बारे में कहा कि ट्रम्प प्रशासन के इस फ़ैसले की कोई अहमियत नहीं है जो आख़िरी सांस ले रहा है।

अलयूसुफ़ी ने अमरीकी सरकार के इस फ़ैसले का लक्ष्य, जनमत का ध्यान भटकाना और क्षेत्र में आतंकियों को वॉशिंग्टन की ओर से मिल रहे समर्थन को छिपाना बताया। उन्होंने कहा कि यमन, इराक़ या सीरिया में जो भी आतंकवादी योजनाएं हैं, वह अमरीका की मदद से जारी हैं, जिसे छिपाने के लिए उसने यह फ़ैसला किया है।

यमन के उपसूचना मंत्री ने कहा कि अमरीका, क्षेत्रीय देशों को टुकड़े टुकड़े करने की साज़िश पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हश्दुश शाबी ने इराक़ को टुकड़े करने की अमरीकी साज़िश को नाकाम बना दिया है।

ग़ौरतलब है कि अमरीकी वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार की रात को इराक़ी स्वंयसेवी बल हश्दुश शाबी के प्रमुख फ़ालेह अलफ़य्याज़ पर पाबंदी लगायी है।

सोमवार को अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एलान किया कि अमरीकी विदेश मंत्रालय ने अंसारुल्लाह को विदेशी आतंकवादी संगठन की सूचि में क़रार देने के फ़ैसले से कॉन्ग्रेस को सूचित कर दिया है। (MAQ/N)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए