सऊदी गठबंधन ट्रम्प सरकार से सबक़ ले, यमन
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता ने कहा है कि यमन पर हमला करने वाले सऊदी गठबंधन को ट्रम्प की हालत से सीखना और यमन पर हमला बंद कर देना चाहिए।
मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने कहा कि सऊदी गठबंधन को ट्रम्प पर बहुत भरोसा था और ट्रम्प ने यमन पर हमला जारी रखने पर सऊदी अरब को प्रोत्साहित किया था।
उन्होंने कहा कि यमन पर हमला करने वाले देशों को अब यह हमला खत्म कर देना चाहिए क्योंकि अब यमन में दम तोड़ते इस गठबंधन के बस में कुछ नहीं है।
अमरीका में ट्रम्प के खिलाफ़ महाभियोग कांग्रेस ने पारित कर दिया, सीनेट में पारित होना बाकी है और ट्रम्प का यह हाल है कि अमरीकी मीडिया ने बताया है कि वह अलग थलग हो गये हैं और साथ न देने पर अपने सहयोगियों और अधिकारियों से बेहद खफा हैं यहां तक कि उन्होंने अपने सहयोगी से कहा है कि वह उनके वकील की फीस भी रोक दे। Q.A.
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!