ज़ायोनी सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी मज़दूर को शहीद कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i94146-ज़ायोनी_सैनिकों_ने_एक_फ़िलिस्तीनी_मज़दूर_को_शहीद_कर_दिया
फ़िलिस्तीनी नेताओं ने ज़ायोनी शासन की हिंसक कार्यवाहियों की भर्त्सना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २४, २०२१ १४:२८ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी मज़दूर को शहीद कर दिया

फ़िलिस्तीनी नेताओं ने ज़ायोनी शासन की हिंसक कार्यवाहियों की भर्त्सना की है।

ज़ायोनियों ने एक फ़िलिस्तीनी मज़दूर को शहीद कर दिया।

ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने पश्चिमी तट के तूलकरम क्षेत्र के निकट एक फ़िलिस्तीनी मज़दूर को शहीद कर दिया।  फ़िलिस्तीन अल-यौम वेबसाइट के अनुसार फ़िलिस्तीनी मज़दूर रविवार की सुबह तूलकरम से अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की ओर जा रहा था, जैसे ही वह इस क्षेत्र के निकट पहुंचा ज़ायोनी सैनिकों ने उसपर आंसूगैस के गोले मारे।  ज़ायोनियों के इस हमले से "फ़ोआद जूदा" हार्ट अटैक के कारण शहीद हो गया।

जेहादे इस्लामी के नेता "ख़ज़र अदनान" ने इस फ़िलिस्तीनी मज़दूर की शहादत का ज़िम्मेदार अवैध ज़ायोनी शासन को बताया है।  उन्होंने मज़दूर संगठनों और स्वतंत्रता प्रेमियों से मांग की है कि वे ज़ायोनी शासन की इस कार्यवाही की निंदा करें।  याद रहे कि 13 जनवरी 2021 को भी एक ज़ायोनी सैन्य वाहन ने एक अन्य फ़िलिस्तीनी मज़दूर पर गाड़ी चढ़ा दी थी जिसके परिणाम स्वरूप वह शहीद हो गया था।