इस्राईली सैनिकों ने एक मस्जिद को ध्वस्त कर दिया
ज़ायोनी सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में निर्माणाधीन एक मस्जिद को तोड़ दिया।
आनातोली समाचार एजेन्सी के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने बुधवार को अलख़लील की "यता" कालोनी के उम्मे क़ोसा क्षेत्र में बनाई जा रही एक मस्जिद को तोड़ दिया। एक प्रत्यक्ष दर्शी ने बताया कि ज़ायोनी सैनिकों ने इसी प्रकार से इस निर्माणाधीन मस्जिद के निकट मौजूद उस कुएं को भी तोड़ डाला जहां से निकट के स्कूल के लिए पानी का आपूर्ति होती थी।
ज़ायोनियों ने कुछ दिन पहले से यह चेतावनी जारी करना शुरू कर दी थी कि उन्होंने यह आरोप लगाया कि इस मस्जिद को बनाने की अनुमति नहीं दी गई थी। दूसरी ओर ज़ायोनी सैनिकों ने अवैध फ़िलिस्तीन की "हज़्मा" कालोनी पर हमला करके फ़िलिस्तीनियों पर आंसू गैस और साउन्ड बमों से हमला किया। याद रहे कि ज़ायोनी आए दिन फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों पर हमले करते रहते हैं। इससे उनका उद्देश्य फ़िलिस्तीनियों में भय पैदा करना है।