सीरिया के अफ़रीन में विस्फोट 6 हताहत, 15 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i94414-सीरिया_के_अफ़रीन_में_विस्फोट_6_हताहत_15_घायल
उत्तरी सीरिया के इफ़रीन नगर में होने वाले कार बम विस्फोट में अबतक कई लोग हताहत और घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३०, २०२१ १५:५५ Asia/Kolkata
  • सीरिया के अफ़रीन में विस्फोट 6 हताहत, 15 घायल

उत्तरी सीरिया के इफ़रीन नगर में होने वाले कार बम विस्फोट में अबतक कई लोग हताहत और घायल हुए हैं।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना के अनुसार यह विस्फोट अफ़रीन नगर के "अस्सनाआ" क्षेत्र में हुआ।  प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस कार बम विस्फोट में कम से कम 6 लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए।

पिछले महीने इफ़रीन के मानवाधिकार संस्था ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि पिछले तीन वर्षों से जबसे यह नगर तुर्की का समर्थन प्राप्त आतंकवादियों के नियंत्रण में है तबसे अबतक होने वाले विभिन्न विस्फोटों और हमलों में यहां के 600 से अधिक निवासी मारे जा चुके हैं।  इसी दौरान वहां पर 7343 से अधिक अपहरण के केस हुए हैं।

तुर्की की सेना ने दो अभियानों के अन्तर्गत उत्तरी सीरिया के लगभग 4000 किलोमीटर के भाग पर क़ब्ज़ा कर रखा है। 

सीरिया की सरकार इस काम को अवैध बताते हुए अपने भूभाग से तुर्की के सैनिकों की वापसी की मांग करती आ रही है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए