यमनी महिलाओं का अपहरण निंदनीयः अंसारुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i94494-यमनी_महिलाओं_का_अपहरण_निंदनीयः_अंसारुल्लाह
यमन के अंसारुल्लाह आन्दोलन ने सऊदी गठबंधन के एजेन्टों के हाथों यमन की महिलाओं के अपहरण की कड़ी निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०१, २०२१ १४:४७ Asia/Kolkata
  • यमनी महिलाओं का अपहरण निंदनीयः अंसारुल्लाह

यमन के अंसारुल्लाह आन्दोलन ने सऊदी गठबंधन के एजेन्टों के हाथों यमन की महिलाओं के अपहरण की कड़ी निंदा की है।

अलअहद समाचार एजेन्सी के अनुसार मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने सोमवार को बताया कि सऊदी एजेन्टों के हाथों मआरिब नगर में सात यमनी महिलाओं का अपहरण, धर्म के मूल सिद्धांतों  को कुचलने के साथ ही क़बाएली परंपराओं का भी उल्लंघन है।

 अंसारुल्लाह के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि उनके इस काम की जितनी निंदा की जाए वह कम है।

मंसूर हादी की सरकार से संबन्धित छापामारों ने हाल में मआरिब नगर से सात महिलाओं का इस आरोप में अपहरण कर लिया कि वे राष्ट्रीय मुक्ति सरकार के लिए जासूसी कर रही थीं।

  यमन की राष्ट्रीय मुक्ति सरकार के विदेशमंत्री हुसैन अलइज़्ज़ी ने इस कार्यवाही की निंदा करते हुए बताया कि इन महिलाओं को किसी अज्ञात स्थान की ओर ले जाया गया।  

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए