सीरिया की सीमा के निकट अमरीकी राकेट लांचर सिस्टम
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i9451-सीरिया_की_सीमा_के_निकट_अमरीकी_राकेट_लांचर_सिस्टम
अमरीका, तुर्की से मिलने वाली सीरिया की सीमा पर राकेट लांचर सिस्टम लगाने जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २७, २०१६ १३:२७ Asia/Kolkata
  • सीरिया की सीमा के निकट अमरीकी राकेट लांचर सिस्टम

अमरीका, तुर्की से मिलने वाली सीरिया की सीमा पर राकेट लांचर सिस्टम लगाने जा रहा है।

तुर्की के विदेशमंत्री ने घोषणा की है कि अमरीका, निकट भविष्य में सीरिया से मिलने वाली तुर्की की सीमा पर राकेट लांचर सिस्टम लगाने जा रहा है।

रोएटर के अनुसार मोलूद चावूश ओग़लू ने रियाज़ में अपने एक साक्षात्कार में बताया कि अमरीका का यह राकेट लांचर, दक्षिण पूर्वी तुर्की में स्थित मंबज नगर के निकट लगाया जाएगा जो सीरिया की सीमा के निकट है। उन्होंने कहा कि यह अमरीकी सिस्टम मई में लगाया जाएगा।

तुर्की के विदेशमंत्री का कहना है कि अंकारा ने मंबज क्षेत्र को बंद करने के बारे में अमरीका का समर्थन किया है और इस बारे में तुर्की की रणनीति स्पष्ट है।

उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में अमरीका के राष्ट्रपति ने 250 अमरीकी सैनिकों को सीरिया भेजने का आदेश जारी किया है और इसी बीच तुर्की ने घोषणा की है कि अमरीका, निकट भविष्य में सीरिया से मिलने वाली तुर्की की सीमा पर राकेट लांचर सिस्टम लगाने जा रहा है।