इस्राईली पुलिस की बर्बरता, 2 फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i94526-इस्राईली_पुलिस_की_बर्बरता_2_फ़िलिस्तीनी_शहीद
ज़ायोनी पुलिस के हाथों 2 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०२, २०२१ १०:४६ Asia/Kolkata
  • इस्राईली पुलिस की बर्बरता, 2 फ़िलिस्तीनी शहीद

ज़ायोनी पुलिस के हाथों 2 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए।

अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के उत्तरी शहर तमरा के एक इलाक़े पर ज़ायोनी पुलिस ने धावा बोला जिसमें 2 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए।

अरब-48 वेबसाइट के मुताबिक़, फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने मंगलवार तड़के बताया कि तमरा शहर में 2 फ़िलिस्तीनी घायल भी हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक़, फ़िलिस्तीनियों की शहादत के बाद, तमरा शहर के सैकड़ों लोगों ने शहर के प्रवेध द्वार पर प्रदर्शन किया।

ज़ायोनी पुलिस ने फ़िलिस्तीनियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और साउंड बम का इस्तेमाल किया, जिसके दौरान फ़िलिस्तीनियों की ज़ायोनी पुलिस से झड़प हुयी।

तमरा शहर की नगरपालिका की आपात बैठक हुयी जिसमें पूरे शहर में हड़ताल करने का फ़ैसला लिया गया।

ग़ौरतलब है कि रविवार को बैत लेहम के दक्षिणी भाग में ज़ायोनी पुलिस के हमले में 1 फ़िलिस्तीनी शहीद हुआ था। (MAQ/N)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए