इराक़ में 2 जगह आतंकवादी अमरीकी फ़ौजियों के कारवाँ पर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i94628-इराक़_में_2_जगह_आतंकवादी_अमरीकी_फ़ौजियों_के_कारवाँ_पर_हमला
इराक़ के सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक़, दक्षिणी इराक़ और मध्य इराक़ में आतंकवादी अमरीकी फ़ौजियों के कारवाँ पर हमला हुआ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०४, २०२१ १५:३० Asia/Kolkata
  • इराक़ में 2 जगह आतंकवादी अमरीकी फ़ौजियों के कारवाँ पर हमला

इराक़ के सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक़, दक्षिणी इराक़ और मध्य इराक़ में आतंकवादी अमरीकी फ़ौजियों के कारवाँ पर हमला हुआ।

साबेरीन न्यूज़ के मुताबिक़, सुरक्षा सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आतंकवादी अमरीकी फ़ौजियों का एक कारवाँ केन्द्रीय इराक़ के बाबिल प्रांत और दूसरा दक्षिणी इराक़ के बसरा प्रांत में निशाना बना।

क़ासेमुल जब्बारीन नामी प्रतिरोध गुट ने बाबिल प्रांत में हमले की ज़िम्मेदारी ली है, जबकि बसरा प्रांत में अमरीकी फ़ौजी कारवाँ पर हुए हमले के लिए औलियाउद्दम प्रतिरोध गुट ने ज़िम्मेदारी ली है।

हालिया महीनों के दौरान इराक़ में मौजूद अमरीकी फ़ौजियों के लिए, रसद ले जाने वाले कारवाँ के रास्ते में बारंबार बम धमाके हुए हैं।

ग़ौरतलब है कि 5 जनवरी 2020 को इराक़ी संसद में इस देश से अमरीकी फ़ौजियों को निकाल बाहर करने का प्रस्ताव पारित होने के बाद, इराक़ी जनता और गुट चाहते हैं कि अमरीकी फ़ौजी जल्द से जल्द इराक़ से निकल जाएं।

इराक़ी गुटों का कहना है कि प्रधान मंत्री मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी की सरकार को, इराक़ से अमरीकी फ़ौजियों को निकाल बाहर करने के लिए दी गयी मोहलत, ख़त्म हो गयी है। (MAQ/N)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए