इराक़, अमरीकी सेना के लॅाजिस्टिक काफ़िले पर फिर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i94790-इराक़_अमरीकी_सेना_के_लॅाजिस्टिक_काफ़िले_पर_फिर_हमला
अमरीकी सेना के लिए रसद पहुंचाने वाले एक काफ़िले को इराक़ के सामर्रा नगर में निशाना बनाया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०८, २०२१ ०४:३६ Asia/Kolkata
  • इराक़, अमरीकी सेना के लॅाजिस्टिक काफ़िले पर फिर हमला

अमरीकी सेना के लिए रसद पहुंचाने वाले एक काफ़िले को इराक़ के सामर्रा नगर में निशाना बनाया गया है।

हालिया दिनों में इस प्रकार के कई अमरीकी सैन्य काफिलों पर हमला किया गया है। 

इस प्रकार के अधिकांश काफिले प्रायः पश्चिमी इराक़ या दक्षिणी इराक़ और कुवैत की सीमा से इराक़ में दाखिल होते हैंं। 

इराक़ी संगठनों ने पहले ही एलान कर रखा है कि अमरीकी सैनिकों को इराक़ से निकालने के लिए इस देश के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी को दी गयी मोहलत खत्म हो चुकी है। 

इराक़ी जनता और बहुत से संगठन, अमरीकी आतंकवादी सेना को अपने देश से निकाले जाने के इच्छुक हैं और इस देश की संसद ने इन सैनिकों को देश से निकालने का एक कानून भी मंज़ूर किया है। 

अमरीका इराक़ से निकलना नहीं चाहता और इस देश में अपनी उपस्थिति को ज़रूरी दर्शाने के लिए आतंकवादी घटनाओं का भी समर्थन करता है। Q.A.

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए