अमेरिकी इच्छा पर हमें संदेह हैः यमन
यमन के एक अधिकारी ने कहा है कि यमन युद्ध बंद कराने के संबंध में हमें अमेरिकी इच्छा पर संदेह है
यमन के सूचना मंत्री ने कहा है कि इस देश में जारी युद्ध को बंद कराने पर आधारित अमेरिकी बयान और इच्छा पर हमें संदेह है।
साथ ही उन्होंने अतिक्रमण और परिवेष्टन के खिलाफ यमनी जनता के प्रतिरोध पर बल दिया। अलमयादीन के अनुसार ज़ैफ़ुल्लाह शामी ने कहा कि अमेरिका इस प्रकार का बयान देकर एक ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रति पाई जाने वाली नफरत को कम करने का प्रयास कर रहा है और दूसरी ओर परिवेष्टन को कड़ा करके यमनी जनता के खिलाफ दबाव को अधिक करना चाहता है।
उन्होंने कहा कि यमनी जनता इस प्रकार के खेल को बहुत अच्छी तरह जानती है और महान ईश्वर पर वह पूर्ण विश्वास रखती है।
इसी बीच यमनी सरकार के उपविदेशमंत्री हुसैन अलइज़्ज़ी ने भी कहा है कि यमनी राष्ट्र इस देश के प्रति अमेरिका के तुच्छ व्यवहार में परिवर्तन पर नज़र रखे हुए है और हर प्रकार के रचनात्मक परिवर्तन का स्वागत करेगा।
ज्ञात रहे कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले गुरूवार को एक भाषण के दौरान यमन की मानवीय स्थिति पर टीका-टिप्पणी करते हुए दावा किया था कि उनकी सरकार यमन में युद्ध बंद कराने का प्रयास करेगी। MM