तुर्की को इराक़ी स्वयं सेवी संगठनों के नेताओं की चेतावनी
इराक़ के एक राजनेता ने चेतावनी दी है कि तुर्की की सेना, सीरियाई सीमा के निकट उत्तरी इराक़ के सिंजर पहाड़ी इलाक़े में घुसपैठ की तैयारी कर रही है।
इराक़ी संसद में फ़तह गठबंधन के नेता हादी अल-आमेरी ने शनिवार को कहाः ऐसी स्थिति में कि जब इराक़ी, यह उम्मीद कर रहे थे कि तुर्की अपने सैनिकों को इराक़ के बशीक़ा शहर से निकाल लेगा और सीमावर्ती क्षेत्रों से अपना क़ब्ज़ा हटा लेगा, तुर्क सेना नई घुसपैठ और हमले की तैयारी कर रही है।
अल-आमेरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि तुर्की, तुरंत रूप से शत्रुतापूर्ण कार्यवाही बंद करे।
उन्होंने बग़दाद सरकार से मांग की है कि इराक़ में घुसपैठ की किसी भी कार्यवाही का मुक़ाबला करने के लिए सभी ज़रूरी क़दम उठाए।
उन्होंने कहा कि इराक़ी सेना, सुरक्षा एजेंसियां और स्वयं सेवी बल हशदुश्शाबी तुर्की के किसी भी संभावित हमले का मुक़ाबला करने के लिए तैयार हैं।
ग़ौरतलब है कि कुर्द लड़ाकों से मुक़ाबले के बहाने तुर्क सेना लगातार इराक़ी सीमा में घुसपैठ करती रही है।
इस बीच, इराक़ के स्वयं सेवी बल अल-नोजबा ने भी चेतावनी दी है कि अगर सरकार तुर्की के हमलों का मुक़ाबला करने के लिए कोई क़दम नहीं उठाती है तो प्रतिरोधी संगठन स्वयं ज़रूरी कार्यवाही करेगा।
रविवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अल-नोजबा ने एक बयान जारी करके तुर्की के हमलों के मुक़ाबले में बग़दाद सरकार की निष्क्रियता की आलोचना करते हुए कहाः सरकार की कमज़ोर प्रतिक्रिया के कारण, देश की संप्रभुता को ख़तरा उत्पन्न हो गया है।
इसी के साथ नोजबा आंदोलन ने तुर्क सेना को चेतावनी देते हुए कहा है कि इराक़ी सरज़मीन पर किसी भी हमले से पहले वह सभी समीकरणों की अच्छी तरह से समीक्षा कर ले। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए