अमेरिका पर मुक़द्दमे का समय आ गया हैः इराक़ी सांसद
इराक़ी सांसद ने कहा है कि इराक में अमेरिका की अतिग्रहणकारी उपस्थिति इराक़ी संप्रभुता का खुला उल्लंघन है
इराक़ी संसद में अलफत्ह गठबंधन के सांसद ने बल देकर कहा है कि इराक़ में अपराधों के कारण अमेरिका पर मुक़द्दमा चलाने का समय आ गया है।
समाचार एजेन्सी अलअहद की रिपोर्ट के अनुसार अलफत्ह गठबंधन के सांसद सना अलमूसवी ने इराक में अमेरिका की ग़ैर कानूनी सैनिक उपस्थिति को कानूनी बताये जाने के कारण अमेरिका की आलोचना की और कहा कि इराक में अमेरिका की अतिग्रहणकारी उपस्थिति का जारी रहना इराक़ी संप्रभुता का खुला उल्लंघन है।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरफदारी पर आधारित कुछ दृष्टिकोण इराक में अमेरिका की उपस्थिति को कानूनी बताने का कारण बना है कि जो इराकी संसद में पारित होने वाले प्रस्ताव और इस देश की जनता की मांगों से विरोधाभास रखता है।
ज्ञात रहे कि अमेरिकी सैनिकों ने वर्ष 2003 से इराक़ का अतिग्रहण कर रखा है। इराकी जनता और इस देश के बहुत से राजनीतिक और धार्मिक गुट अपने देश से अमेरिका के आतंकवादी सैनिकों के निष्कासन के इच्छुक हैं और इसी संबंध में इराकी संसद में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया है जिसमें इराक से अमेरिका के अतिग्रहणकारी सैनिकों के निष्कासन पर बल दिया गया है। MM