इराक़, अमरीकी दूतावास को निशाना बनाकर फिर हुआ राॅकेट हमला
इराक़ की राजधानी बग़दाद में अमरीकी दूतावास को निशाना बनाकर एक बार फिर राकेटों से हमला किया गया।
इराक़ी सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि बग़दाद के ग्रीन ज़ोन क्षेत्र में धमाके की आवाज़ सुनी गयी जिसके बाद अमरीकी दूतावास के सायरन बजने लगे।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी सूत्र ने सोमवार की रात बग़दाद के ग्रीन ज़ोन क्षेत्र में धमाके की आवाज़ सुनने की ख़बर दी है।
कुछ इराक़ी सूत्रों ने इस बारे में रिपोर्ट दी है कि धमाके की आवाज़ के बाद अमरीकी दूतावास के सायरन बजने लगे।
अलमयादीन टीवी ने इराक़ में अपने पत्रकार के हवाले से रिपोर्ट दी है कि तीन कैट्यूशा राकेट अमरीकी दूतावास के आसपास गिरे हैं।
रशा टूडे ने भी बग़दाद में अपने पत्रकार के हवाले से रिपोर्ट दी है कि इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं।
इराक़ की सरकारी समाचार एजेन्सी वा ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि बग़दाद के ग्रीन ज़ोन क्षेत्र में दो राकेट गिरे हैं।
इराक़ी सूत्र ने इस बारे में अधिक ब्योरा नहीं दिया और इस हमले में लोगों के भी घायल होने की ख़बर का खंडन किया है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए