दाइश की वापसी ही है अमरीका का स्ट्रैटेजिक लक्ष्यः लेबनानी सांसद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i95544-दाइश_की_वापसी_ही_है_अमरीका_का_स्ट्रैटेजिक_लक्ष्यः_लेबनानी_सांसद
लेबनान के एक सांसद ने बताया है कि आतंकवादी गुट दाइश को क्षेत्र में पुनः पुनर्जीवित करना ही अमरीका का मुख्य लक्ष्य है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २५, २०२१ १९:२६ Asia/Kolkata
  • दाइश की वापसी ही है अमरीका का स्ट्रैटेजिक लक्ष्यः लेबनानी सांसद

लेबनान के एक सांसद ने बताया है कि आतंकवादी गुट दाइश को क्षेत्र में पुनः पुनर्जीवित करना ही अमरीका का मुख्य लक्ष्य है।

लेबनान के पूर्व सांसद नासिर क़ंदील ने आज गुरूवार को कहा है कि आतंकवाद से संघर्ष के बहाने अमरीका की सीरिया और इराक़ में उपस्थति का मुख्य उद्देश्य दाइश को इस क्षेत्र में पुनः वापस लाना है।  उन्होंने कहा कि अमरीका के क्षेत्रीय घटक इस काम में उसकी खुलकर सहायता कर रहे हैं।  इससे पहले लेबनान के एक राजनैतिक टीकाकार हादी क़ुबैसी ने कहा था कि क्षेत्र के कुछ देश आतंकी गुट दाइश को वापस लाने के लिए अमरीका के साथ खुलकर सहयोग कर रहे हैं।

अभी हाल में हिज़बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा था कि जो बाइडेन के नेतृत्व वाली अमरीकी सरकार चाहती है कि इराक़ में बने रहने के लिए वह दाइश के ख़तरे को पेश करती रहे और इसी औचित्य के सहारे इराक़ में बाक़ी रहे।  हालांकि इराक़ की जनता अपने देश में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति का विरोध करती है।

याद रहे कि अमरीकी सैनिक सन 2003 से इराक़ में मौजूद हैं।  इराक़ की जनता बारंबार अपने देश से इन सैनिकों के निष्कासन की मांग करती आई है।  इराक़ की संसद भी इस देश से अमरीकी सैनिकों के निष्कासन को लेकर प्रस्ताव पारित कर चुकी है।