दाइश के आतंकवादी भेजे जा रहे हैं दक्षिणी सीरिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i95574-दाइश_के_आतंकवादी_भेजे_जा_रहे_हैं_दक्षिणी_सीरिया
अमरीकी सैनिकों ने उत्तरी सीरिया की जेल से दाइश के 10 आतंकवादियों को निकालकर दक्षिणी सीरिया पहुंचा दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २६, २०२१ १५:५१ Asia/Kolkata
  • दाइश के आतंकवादी भेजे जा रहे हैं दक्षिणी सीरिया

अमरीकी सैनिकों ने उत्तरी सीरिया की जेल से दाइश के 10 आतंकवादियों को निकालकर दक्षिणी सीरिया पहुंचा दिया है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना के अनुसार वहां के हस्का प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कुर्दों के नियंत्रण वाले एक कारावास में अमरीका के कुछ सैन्य वाहन दाखिल हुए और वे अपने साथ वहां पर बंद दाइश के 10 आतंकवादियों को अपने साथ लेकर चले गए। 

इन अमरीकी सैन्य वाहनों ने इन आतंकवादियों को दक्षिणी सीरिया पहुंचाया।  दाइश के इन आतंकवादियों को जार्डन से मिलने वाली सीरिया की सीमा पर छोड़ दिया गया। 

सीरिया के सूत्रों का कहना है कि दाइश के आतंकवादियों से अमरीकी, सीरिया के सैनिकों और वहां के महत्वपूर्ण केन्द्रों पर हमले करवाना चाहते हैं।

याद रहे कि पिछले दो वर्षों के दौरान अमरीकी सैनिकों ने क़ुर्दों के नियंत्रण वाली जेलों से कई आतंकवादियों को इराक़ की सीमा पर पहुंचाया है जिन्होंने बाद में आतंकवादी कार्यवाहियां अंजाम दीं।

इराक़ की संसद में सुरक्षा आयोग के एक सदस्य बद्र अज़्ज़ेयादी ने पिछले सप्ताह बताया था कि अमरीका ने कई दाइशी आतंकियों को इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाया है जिसकी पुष्टि वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भी की है। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए