राष्ट्रसंघ, आम नागरिकों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी निभाएः यमन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i95704-राष्ट्रसंघ_आम_नागरिकों_की_सुरक्षा_की_ज़िम्मेदारी_निभाएः_यमन
यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि यमन पर हमला करने वाले देशों पर दबाव डालते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ को आम नागरिकों की रक्षा की ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०१, २०२१ १५:५५ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रसंघ, आम नागरिकों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी निभाएः यमन

यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि यमन पर हमला करने वाले देशों पर दबाव डालते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ को आम नागरिकों की रक्षा की ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए।

अलमसीरा टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब अलक़ोबाती ने सोमवार को सऊदी गठबधंन के उस हमले की ओर संकेत किया जो उसने शनिवार को अलहुदैदा प्रांत के हलहूक क्षेत्र में एक घर पर किया था। उन्होंने कहा कि आवासीय क्षेत्रों पर आक्रमण, सऊदी गठबंधन की ओर से खुला जनसंहार है जो मानवता और अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध है। उनका कहना था कि यह अपराध राष्ट्रसंघ की ख़ामोशी की वजह से बढ़ रहा है।

 

यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सऊदी गठबंधन, यमन के लिए तेल उत्पादों के आयात में बाधा बना हुआ है जिसके कारण देश के कुछ अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।  इससे पहले भी यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐलान किया था कि जो देश यमन का परिवेष्टन किये हुए हैं, वही यमन की बुरी व जटिल स्वास्थ्य स्थिति के ज़िम्मेदार हैं।

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए