सऊदी युवराज को तुरंत कड़ी सज़ा दी जानी चाहिएः ख़दीजा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i95710-सऊदी_युवराज_को_तुरंत_कड़ी_सज़ा_दी_जानी_चाहिएः_ख़दीजा
सऊदी शासन के आलोचक जमाल ख़ाशुक़जी की मंगेतर ने कहा है कि बिन सलमान को तुरंत सज़ा दी जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०१, २०२१ १७:३२ Asia/Kolkata
  • सऊदी युवराज को तुरंत कड़ी सज़ा दी जानी चाहिएः ख़दीजा

सऊदी शासन के आलोचक जमाल ख़ाशुक़जी की मंगेतर ने कहा है कि बिन सलमान को तुरंत सज़ा दी जाए।

ख़दीजा ने कहा है कि मुहम्मद बिन सलमान को कड़ी सज़ा दी जाए क्योंकि उनपर ख़ाशुक़जी की हत्या का आरोप सिद्ध हो गया है।

वाशिग्टन पोस्ट के पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी की मंगेतर ख़दीजा का कहना है कि अमरीकी इंटैलिजेंस की रिपोर्ट साबित करती है कि खासशुक़जी की हत्या में सऊदी युवराज का हाथ है।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब के नागरिक जमाल ख़ाशुक़जी एक पत्रकार थे जो वाशिग्टन पोस्ट समाचारपत्र में सऊदी शासन के कामों की आलोचना में लेख लिखा करते थे।  ख़ाशुक़जी 2 अक्तूबर सन 2018 को इसतंबूल में सऊदी दूतावास में गए किसी काम से गए थे।  बाहर उनकी मंगेतर उनका लंबे समय तक इंतेज़ार करती रहीं लेकिन वे वापस नहीं आए।  बाद में तुर्की के अधिकारियों ने यह बताया कि जमाल खाशुक़जी को सऊदी काउन्सलेट में मार दिया गया।  उनकी लाश कभी नहीं मिली।  खुफिया रिपोर्ट के अनुसार खाशुक़जी की लाश के बहुत से टुकड़े कर दिये गए थे।

अमरीका के राष्ट्रीय इन्टेलीजेन्स निदेशालय ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने तुर्की के इस्तांबूल में ख़ाशुक़्जी की गिरफ़्तारी या हत्या की कार्यवाही को मंज़ूरी दी थी।  सीआईए की रिपोर्ट के मुताबिक़, बिन सलमान ने ख़ाशुक़्जी की हत्या का सीधे तौर पर आदेश दिया था।