सीरियाई धरती पर अमरीकी सैनिकों की तैनाती खुली ग़ुंडागर्दी है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i9574-सीरियाई_धरती_पर_अमरीकी_सैनिकों_की_तैनाती_खुली_ग़ुंडागर्दी_है
सीरिया ने अपनी धरती पर अमरीकी सैनिकों की एक टुकड़ी की तैनाती की कड़ी निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २८, २०१६ १६:२५ Asia/Kolkata
  • सीरियाई धरती पर अमरीकी सैनिकों की तैनाती खुली ग़ुंडागर्दी है

सीरिया ने अपनी धरती पर अमरीकी सैनिकों की एक टुकड़ी की तैनाती की कड़ी निंदा की है।

सीरियाई सरकार ने इस अमरीका के इस क़दम को राष्ट्रीय संप्रभुता पर हमला क़रार दिया है।  

गुरुवार को सीरियाई विदेश मंत्रालय ने एक बयान में सीरिया में 150 अमरीकी सैनिकों की तौनाती को अस्वीकार्य और ग़ैर क़ानूनी हस्तक्षेप बताया।

बयान में कहा गया है कि हमें देश के रूमीलान इलाक़े में 150 अमरीकी सैनिकों की तैनाती की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सीरियाई सरकार इस खुली ग़ुंडागर्दी का कड़ाई से विरोध करती है।

सीरियाई विदेश मंत्रालय ने इस क़दम को सीरियाई अखंडता का खुला उल्लंघन बताते हुए कहा है कि यह अंतरराष्ट्रीय नियमों एवं कंवेन्शनों के भी विरुद्ध है। msm