ऐनुल असद छावनी पर रॉकेट हमले में तीन अमरीकी सैनिक ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i95784-ऐनुल_असद_छावनी_पर_रॉकेट_हमले_में_तीन_अमरीकी_सैनिक_ढेर
इराक़ के प्रतिरोधी गुटों के सूत्रों ने बताया है कि ऐनुल असद छावनी पर रॉकेट हमले में तीन अमरीकी सैनिक मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०३, २०२१ १४:२६ Asia/Kolkata
  • ऐनुल असद छावनी पर रॉकेट हमले में तीन अमरीकी सैनिक ढेर

इराक़ के प्रतिरोधी गुटों के सूत्रों ने बताया है कि ऐनुल असद छावनी पर रॉकेट हमले में तीन अमरीकी सैनिक मारे गए हैं।

इराक़ के पश्चिमी प्रांत अल-अंबार में स्थित ऐनुल असद छावनी पर हमले में एक अमरीकी अधिकारी सहित तीन अमरीक सैनिक मारे गए हैं।

सूत्रों के अनुसार मारे जाने वाले अमरीकी सैनिकों के शवों को विमान के ज़रिए कुवैत में "अली अस्सालिम" छावनी पहुंचा दिया गया है जहां से उनको जर्मनी के फ्रैंकफ़ोट ले जाया जाएगा।

अमरीकी सैनिकों ने इस हमले के बाद ऐनुल असद छावनी के सैन्य हिस्से को बंद कर दिया है।

इराक़ की सरकारी समाचार एजेन्सी ने ऐनुल असद छावनी पर हमले की पुष्टि करते हुए बताया है कि यह सैन्य छावनी, अमरीकी और इराक़ी सैनिकों के रहने का स्थान है जहां पर 10 मिसाइलों से हमला किया गया।  हालांकि साबेरीन न्यूज़ ने मिसाइलों की संख्या 14 बताई है।  अमरीकी सैनिक 2003 से इराक़ में मौजूद हैं।  इराक़ी जनता बारंबार अमरीकी सैनिकों के अपने देश से निकलने की मांग करती आ रही है।  इराक़ की संसद ने भी इस देश से इन सैनिकों केे निकाले जाने के बारे में एक प्रस्ताव पारित किया है।