ईरान के साथ मज़बूत और गहरे संबंध हैंः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i95888-ईरान_के_साथ_मज़बूत_और_गहरे_संबंध_हैंः_हमास
हमास के एक वरिष्ठ सदस्य का कहना है कि फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी आंदोलन के ईरान के साथ अच्छे संबंध हैं और हम ज़ायोनी शासन के ख़िलाफ़ प्रतिरोध में एक दूसरे से सहयोग कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०५, २०२१ १५:४७ Asia/Kolkata
  • ईरान के साथ मज़बूत और गहरे संबंध हैंः हमास

हमास के एक वरिष्ठ सदस्य का कहना है कि फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी आंदोलन के ईरान के साथ अच्छे संबंध हैं और हम ज़ायोनी शासन के ख़िलाफ़ प्रतिरोध में एक दूसरे से सहयोग कर रहे हैं।

हमास के वरिष्ठ सदस्य उसामा हमदान ने शुक्रवार को अल-मयादीन टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहाः ईरान को फ़िलिस्तीनियों से कुछ नहीं चाहिए, बल्कि फ़िलिस्तीनी काॅज़ को लेकर वह संवेदनशील है और उसने फ़ैसले लेने का अधिकार ख़ुद फ़िलिस्तीनियों को दे रखा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र एक महत्वपूर्ण परिवर्तन की कगार पर है, अमरीका की नई सरकार इस्राईल के नेतृत्व में एक गठबंधन का गठन करेगी, ताकि वह क्षेत्र का एक सामान्य सदस्य बन जाए।

हमदान का कहना था कि अभी तक बाइडन शासन की ओर से कोई सकारात्मक संकेत देखने को नहीं मिला है। हमने अमरीका के वर्चस्व को रद्द कर दिया है और दूसरी ओर हम इस्राईल के साथ संबंधों के समान्य बनाने के भी विरोधी हैं, क्योंकि इससे दुश्मन को विशेषाधिकार प्राप्त होता है।

उन्होंने फ़िलिस्तीन की आतंरिक स्थिति को बेहतर बनाए जाने की ज़रूरत पर बल दिया। उनका कहना था कि चुनाव केवल क़ानून बनाने वाली परिषद के गठन के लिए नहीं, बल्कि फ़िलिस्तीन की आतंरिक स्थिति में सुधार के लिए आयोजित होना चाहिए। msm

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए