आत्मघाती हमले की ताक में बैठे दो दाइशी आतंकवादी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i96032-आत्मघाती_हमले_की_ताक_में_बैठे_दो_दाइशी_आतंकवादी_ढेर
इराक़ के सुरक्षा बलों ने स्वयंसेवीबल हश्दुश्शाबी के साथ मिलकर दाइश के बचे-खुचे तत्वों के विरुद्ध एक संयुक्त अभियान आरंभ किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०९, २०२१ १४:५२ Asia/Kolkata
  • आत्मघाती हमले की ताक में बैठे दो दाइशी आतंकवादी ढेर

इराक़ के सुरक्षा बलों ने स्वयंसेवीबल हश्दुश्शाबी के साथ मिलकर दाइश के बचे-खुचे तत्वों के विरुद्ध एक संयुक्त अभियान आरंभ किया है।

अलमालूमा की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ की सेना और स्वयंसेवीबल हश्दुश्शाबी ने मंगलवार को एक संयुक्त सैन्य अभियान के अन्तर्गत दाइश के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है।

उन्होंने सामर्रा के दक्षिण में यसरब क्षेत्र में दाइश के एक ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।  इस कार्यवाही के दौरान नैनवा और सलाहुद्दीन में दाइश के एक ठिकाने पर हमले के दौरान 10 आतंकियों को ढेर कर दिया।  इस कार्यवाही के साथ ही सर्च आपरेन में दो एसे दाइशी मारे गए जो आत्मघाती कार्यवाही के लिए अपने बदन में विस्फोटक पदार्थ बांधे हुए थे।

याद रहे कि तीन वर्षों के संघर्ष के बाद सन 2017 में इराक़ से दाइश के सफाए की घोषणा की गई थी किंतु वहां पर अब भी कुछ क्षेत्रों में दाइश के आतंकी सक्रिय हैं जिनके विरुद्ध कार्यवाही जारी है।